उत्तर प्रदेशलखनऊ

Kakori Centenary: 22 Oct से 19 Dec तक काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष समारोह, स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न घटनाओं की प्रदर्शनी

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीदों के अरमानों को पूरा करने का संकल्प के साथ 22 अक्टूबर को अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की जयंती से 19 दिसंबर तक काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करेगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने सिविल लाइंस स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आयोजन के तहत दो नवंबर को किस्सागोई, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर पर स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न घटनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

संस्थान द्वारा 19 दिसंबर को दिए जाने वाले माटी रतन सम्मान चयन समिति की घोषणा करते हुए बताया कि तीन सदस्यीय समिति में पत्रकार रमाशरण अवस्थी, वरिष्ठ कवि साहित्यकार स्वप्निल श्रीवास्तव तथा समाजसेवी अरशद अफ़जाल खान को सदस्य बनाया गया है। चयनित लोगों की घोषणा 22 नवंबर को की जाएगी, 19 दिसंबर को सम्मान दिया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत 13 दिसंबर को प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन वरिष्ठ अध्यापक दान बहादुर सिंह के संयोजकत्व में मनोहर लाल इंटर कॉलेज में किया जाएगा। विजेताओं को शहादत दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष ज़फ़र इक़बाल, वरिष्ठ सदस्य लड्डू लाल यादव, सचिव विश्व प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान, महंत अनिल मिश्रा, चौधरी बलराम यादव आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button