उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP SCR बदलेगा शहरों की सूरत…इन जिलों का होगा कायाकल्प, LDA ने बनाई योजना

लखनऊ समेत छह जिले बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई व सीतापुर की उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपी एससीआर) जल्द सूरत बदलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कंपनी द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन पर काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी एससीआर के लिए जीआईएस आधारित क्षेत्रीय महायोजना कंसल्टेंट कंपनी द्वारा बनाई जा रही है। एक वर्ष में रीजनल प्लान बनाने के बाद पांच वर्ष के रीजनल प्लान पर काम होगा।

इस प्रक्रिया में परियोजनाओं को चिन्हित करते हुए उनका डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसी आधार पर स्थल पर परियोजनाओं को क्रियान्वित कराने का काम होगा। इन छह जिलों में एससीआर का क्षेत्रफल 26 हजार वर्ग किलोमीटर है। कंसल्टेंट द्वारा सर्वे रिपोर्ट पिछले माह बैठक में उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के समक्ष रखकर प्रजेंटेशन दिया गया था।

एससीआर में क्रम में आसपास के जनपदों में समानांतर रूप से विकास किया जाएगा। इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार व व्यवसाय के अवसर सृजित होंगे। गांवों तक शहरी सुविधाएं पहुंचेंगी और लोगों को उनके क्षेत्र में ही निवास, व्यापार व नौकरी आदि के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button