उत्तर प्रदेशहाथरस

हाथरस में बस से जा टकराई मिल्क टैंकर, उड़े परखच्चे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत और 17 घायल

यूपी के हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव समामई के निकट एक मिल्क टेंकर और रोडवेज बस में आमने सामने की जोरदार भिड़न्त हुई है। दुर्घटना में 14 साल के एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हुई है और 17 यात्री घायल हुए हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी है। सभी घायलों को पुलिस ने CHC सासनी और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। सीएचसी सासनी से आठ गंभीर घायलों को इलाज के  लिए आगरा रेफर किया गया है और कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने इस हादसे में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है और बताया है कि एक बाइक को बचाने के दौरान बस, टैंकर से टकराई और पलट गई।

इस वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बस अलीगढ़ से हाथरस लौट रही थी और मिल्क टैंकर अलीगढ़ जा रहा था। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रूहल 14 नंबर भट्टे के पास अचानक टैंकर के सामने एक साइकिल सवार आ गया और टैंकर के ड्राइवर ने साइकिल सवार को बचाना चाहा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस से टैंकर की आमने सामने की  टक्कर हो गई और टक्कर के बाद रोडवेज बस हाईवे पर पलट गई। इस घटना के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया।

मौके पर ही कंडक्टर सहित तीन लोगों की मौत

घटना के बाद रोडवेज बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस को हटवाकर यातायात चालू कराया गया है। हादसे में कंडक्टर और एक यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button