उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव ने दिल्ली विस्फोट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- खुफिया तंत्र विफलता ने…

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में लालकिला के पास हाल में हुए विस्फोट को लेकर बुधवार को सरकार पर सवाल उठाया तथा खुफिया तंत्र की विफलता का आरोप लगाते हुए संबंधित विभागों से जवाबदेही की मांग की।

अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने भूटान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान सुना, जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि बार-बार खुफिया तंत्र की विफलताएं क्यों हो रही हैं? ऐसी चूक के लिए कौन जिम्मेदार है?’’

उन्होंने कहा कि सरकार को या तो इन विफलताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करना चाहिए। बिहार विधानसभा चुनाव के हालिया ‘एग्जिट पोल’ पर टिप्पणी करते हुए, यादव ने आरोप लगाया कि ये विपक्षी कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के इरादे से किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एग्जिट पोल एक एजेंडे के तहत हमारा मनोबल गिराने के लिए किए जा रहे हैं। हमने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने का आग्रह किया है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button