उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर रेलवे स्टेडियम में कल से लगेगा खिलाड़ियों का मेला… राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारतीय शिक्षा बोर्ड से संचालित स्कूलों के 250 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भारतीय शिक्षा बोर्ड की ओर से चारबाग स्थित उत्तर रेलवे स्टेडियम में दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स और बैडमिंटन की विभिन्न स्पर्धाएं कराई जाएंगी।

शनिवार को प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में लालबाग ईसाबेला थोबर्न स्कूल के अध्यक्ष ललित, प्रधानाचार्य आशुतोष और भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी पून्य देव ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक और भाला फेंक शामिल हैं।

आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर, डॉ. लाल प्रताप सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, अशोक मिश्रा, अरविंद वर्मा, डॉ. आरबी सिंह, जसकरण सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. एमपी सिंह और सत्येश कुमार भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन लालबाग ईसाबेला थोबर्न स्कूल कर रहा है। इसमें भारतीय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विभिन्न प्रदेशों के लगभग 250 छात्र-छात्राएँ हिस्सा लेंगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button