उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोवंश व्यवस्थाओं पर लापरवाह अधिकारियों पर शासन की नकेल, जवाबदेही सुनिश्चित न होने पर होगी सख्त कार्रवाई

पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि निराश्रित गोवंश के बेहतर देखभाल, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए एक सप्ताह में सभी गोशालाओं का निरीक्षण सुनिश्चित हो। गोआश्रय स्थलों पर गोवंश के ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, अलाव, भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो।

उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी गोआश्रय स्थल पर जाकर गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं औषधि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिले के नोडल अधिकारी गोआश्रय स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण कर चारा, भूसा, पानी व प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पशुधन मंत्री ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्था गोवंश के रखरखाव एवं सुविधाओं की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पशु चिकित्सक, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं मंडल पर तैनात अपर निदेशक नियमित रूप से कम से कम एक गोशाला का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सीवीओ स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से संपर्क कर प्रदेश की सभी निराश्रित गोशालाओं का सघन निरीक्षण सुनिश्चित करायें। लापरवाही पर पर्यवेक्षण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर गोशालाओं की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहे। समस्त जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करें। गोवंश शेड, खाना व पानी पीने की चरहिया, खड़ंजा आदि मजबूत एवं व्यवस्थित तरीके से निर्मित कराया जाए। जिन गोआश्रय स्थलों में अव्यवस्था या गोवंश की देखभाल संबंधी कोई भी शिकायत संज्ञान में आए, वहां तत्काल सुधार किया जाए। अवस्थापना संबंधी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

इन अधिकारियों की लगी डयूटी

पशुधन मंत्री ने निर्देशित किया कि प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम गोरखपुर एवं अयोध्या मंडल, दुग्ध आयुक्त के. धनलक्ष्मी लखनऊ एवं कानपुर मंडल, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव सहारनपुर एवं मेरठ, विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय आगरा और अलीगढ़, विशेष सचिव राम सहाय यादव प्रयागराज एवं चित्रकूट, निदेशक पशुपालन मुरादाबाद एवं बरेली, देशज रोग नियंत्रण बस्ती एवं देवी पाटन मंडल, सीईओ एलडीबी झांसी मंडल, अपर निदेशक डॉ. संगीता तिवारी वाराणसी एवं आजमगढ़ मंडल, अपर निदेशक डॉ. अरविंद कुमार मिर्जापुर मंडल का निरीक्षण करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button