उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसायटी के मार्केट में आग लगने की खबर है। आग की लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में आग लपटें तेजी से फैलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसाइटी के सामने मार्केट है। मार्केट में लगी आग की लपटें धीरे-धीरे बहुमंजिला इमारतों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

घनी आबादी वाला इलाका

बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक घनी आबादी वाला इलाका है। यह प्राइवेट डेवलपर्स के द्वारा बनाई गई सोसाइटी है। बहुमंजिला इमारतों से घिरी इस सोसायटी में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यह सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी से बिल्कुल सटा हुआ है। मार्केट में आग की लगते ही हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैली

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैलने लगी। घनी आबादी वाला इलाका होने के चलते आग को फैलने से रोकना दमकल की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आसमान में उठा धुएं का गुबार

वहीं एक बहुमंजिला इमारत की फ्लैट में भी आग की लपटें देखी गईं। आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा था।  माना जा रहा है कि मार्केट में आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हुई। फिलहाल यह प्राथमिक सूचना है लेकिन पूरी जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button