उत्तर प्रदेशगोरखपुर

जनता दर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र लिये तथा पास खड़े अफसरों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जमीनों पर कब्जा किये जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर कोई दबंग व्यक्ति किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने बताया कि जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button