उत्तर प्रदेशलखनऊ

बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़के सलमान खान, महिला सम्मान पर की बात, पैपराजी की हरकत पर भी जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार के कई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स से ट्रोलिंग, एज-शेमिंग और बॉडी-शेमिंग के बारे में बात करते दिख रहे हैं। वे कहते हैं, ‘हर कोई अचानक उम्र को लेकर बाते करने लगते हैं कि वो बूढ़ा हो गया है। आप किस बात पर ट्रोल करना चाहते हैं? उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की मुस्कान पर, किसी के फ्लॉप होने पर, किसी के मां बनने पर? आप अपनी परवरिश दिखा रहे हैं।’

बॉडी शेमिंग पर सलमान खान का फूटा गुस्सा

सलमान ने आगे कहा कि उन्हें भी ट्रोल किया गया था कि वे बूढ़े हो गए हैं। एक्टर ने कहा, ‘हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार। जो महिला प्रेग्नेंट होती है, आप उसे ट्रोल क्यों करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है… प्रेग्नेंट थी तो वजन बढ़ गया, जब वह वापस फिल्मों में आएगी तो फिट हो जाएगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती थी। मत करो ट्रोल।’ हालांकि, सलमान ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों को लगता है कि वे कैटरीना कैफ का बचाव कर रहे हैं, जिन्हें मां बनने के बाद बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था। आगे सलमान को गुस्सा करते हुए और ट्रोलिंग के बारे में कंटेस्टेंट से बात करते हुए अपना कोट उतारकर टोपी फेंकते हुए भी देखा जा सकता है।

सलमान खान ने पैपराजी की हरकत पर जताई नाराजगी

इस एपिसोड में सलमान खान ने उन लोगों की आलोचना की जो मशहूर हस्तियों की पीछे से तस्वीरें लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘और फिर पैपराजी पीछे से जो एक शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? हो सकता है कुछ लोग कहें कि ठीक है, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है? मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर को इससे बहुत असहज महसूस हुआ, नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। मेरी अपनी भतीजी, वह चल रही थी और वे लगातार पीछे से तस्वीरें ले रहे थे और कैप्शन क्या था? अंदाजा लगाइए कि यह कौन है। ऐसा करने वाले वे होते कौन हैं?’

सलमान खान ने महिला सम्मान पर की बात

इसके बाद सलमान खान ने महिला सम्मान पर बात की। उन सभी से स्टैंड लेने को कहा, जिन्हें यह पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं, जिन्हें यह पसंद नहीं है। जहां ऐसा हो, घूमकर थप्पड़ मारो। उनसे कहो कि अपनी मां या बहनों की ऐसी तस्वीरें लें और तुम्हें दिखाएं। घटिया लोग। वे हर फंक्शन में ऐसा ही करते हैं। यह कैसी सोच है? मैं जिन 90% लड़कियों को जानता हूं और जो अब मां बन चुकी हैं, वे पहले भी ऐसा नहीं चाहती थीं और अब भी नहीं चाहतीं। मैं उन लोगों को देखना चाहता हूं जो ऐसे वीडियो बनाते हैं और अगर मुझे पता चल गया कि वे कौन हैं, तो फिर…’

कैटरीना कैफ हो चुकीं बॉडी शेमिंग का शिकार

कुछ दिन पहले कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। मां बनने के बाद बढ़े हुए वजन पर लोगों का ध्यान गया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। कई सेलेब्स कैटरीना के समर्थन में आए हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button