कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार शुरुआत, 1900 से ज्यादा शेयरों में बढ़त; रिलायंस और TCS समेत इन दिग्गज शेयरों में खरीदारी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ हुई। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजार में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। सत्र की शुरुआत होते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 350 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 72,800 के पार निकल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22,600 का स्तर पार करने में कामयाब रहा। बाजार में आई इस बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, बजाज ऑटो और एचसीएल टेक जैसे भारी वजन वाले शेयरों का अहम योगदान रहा।

सेंसेक्स और निफ्टी में सुबह-सुबह उछाल

शुरुआती कारोबार में ही बाजार का सेंटिमेंट पूरी तरह से बुल्स (खरीदारों) के पक्ष में रहा। सेंसेक्स 361.65 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72,833.98 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 122.05 अंक या 0.54 प्रतिशत उछलकर 22,642.50 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में बढ़ने और घटने वाले शेयरों का अनुपात बेहद मजबूत नजर आया। शुरुआती कारोबार में 1,921 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि केवल 733 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और 220 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स का मिला-जुला रुझान

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो, एनर्जी, रियल्टी और इंफ्रा में अच्छी लिवाली देखी गई। निफ्टी एनर्जी में 0.76%, निफ्टी रियल्टी में 0.54%, निफ्टी पीएसई में 0.71% और निफ्टी इंफ्रा में 0.43% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी बैंक (-0.15%), निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.25%), निफ्टी आईटी (-0.05%) और निफ्टी एफएमसीजी (-0.16%) में हल्की सुस्ती और बिकवाली दर्ज की गई।

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

आज के शुरुआती सत्र में बजाज ऑटो सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहा। बजाज ऑटो (+2.92%), बीएसई (+1.71%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (+1.33%), बीईएल (+1.18%), डॉ रेड्डी्स (+1.08%), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (+0.33%), रिलायंस इंडस्ट्रीज (+0.26%), टीसीएस (+0.20%), इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और जियो फाइनेंशियल सर्विस बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा (-4.27%), एक्सिस बैंक (-0.94%), आईटीसी (-0.94%), भारती एयरटेल (-0.76%), एसबीआई (-0.66%) और आईसीआईसीआई बैंक (-0.46%) में बिकवाली का दबाव देखा गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button