उत्तर प्रदेशलखनऊ

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान में महिलाओं को दी गयी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देना आज के समय की जरुरत बन गयी है। ये बातें आनन्द किशोर पाण्डेय (निदेशक स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) ने बुधवार को कही। वे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान (जीएसआई), उत्तरी क्षेत्र लखनऊ में महिलाओं की स्वयं सुरक्षा विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस एक मानसिक स्थिति है, जिसमें महिलाओं को शारीरिक के अलावा मानसिक रुप से भी सशक्त बनाने की तैयारी होती है। इस सेमिनार के दौरान जीएसआई की महिला अधिकारियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गयी।

सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर प्रकाश कुमार श्रीवास्तव (निदेशक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) ने कहा कि हमारी महिला अधिकारियों को विषम परिस्थितियों में भी कार्य करना होता है। उसको देखते हुए उन्हें आत्मरक्षा के लिए कोरियन मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की कला का प्रशिक्षण अनुभवी महिला प्रशिक्षक परवीन अख्तर व उनकी टीम के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर श्रुति रंजन (सीनियर जियोलॉजिस्ट), अमित अवस्थी (सीनियर जियोलॉजिस्ट), संदीप गुप्ता (असिस्टेंट डायरेक्टर- पी एंड ए), सुमन गर्ग (एडमिन ऑफिसर), जीएसआई में कार्यरत अमित कुमार सिंह (पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी) के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी सलमान खान व यशस्वी दुबे भी मौजूद थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button