उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुजफ्फरनगर

नरेश टिकैत ने दिया जयंत चौधरी को जीत का आशीर्वाद, भोजन पर हुई सियासी बात, कहा- जीत में नहीं कोई दो राय

मुजफ्फरनगर: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इसी बीच रविवार को चुनाव प्रचार के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आवास सिसौली पहुंचकर उनसे बंद कमरे में बातचीत की.

दोनों ने साथ बैठकर भोजन भी किया, जिसके बाद जयंत चौधरी ने महेंद्र सिंह टिकैत की अमर ज्योति में घी डालकर उन्हें नमन किया. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी उनके घर पहुंचे जयंत चौधरी के सिर पर हाथ रखकर अपना आशीर्वाद दिया.

बता दें कि टिकैत आवास पर नरेश टिकैत से हुई जयंत की मुलाकात चुनाव को लेकर मानी जा रही है. वहीं, पश्चिमी यूपी में पर्दे के पीछे से भारतीय किसान यूनियन, सपा-लोकदल गठबंधन को सपोर्ट कर रहा है. अचानक सिसौली पहुंचने के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की राजधानी में पहुंचने का मकसद नरेश टिकैत से आशीर्वाद लेना ही था.

जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने मीठा गुड़ खाया और उड़द की दाल खाने के साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लिया. वो यहां अक्सर आते रहते हैं. वहां जयंत चौधरी के पहुंचने पर नरेश टिकैत ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे से तो ये छोटे हैं. हमारा आशीर्वाद तो इस परिवार पर हमेशा बना रहा है. जीत तो होगी ही. जीत में कोई दो राय नहीं है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button