उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरीसियासत-ए-यूपी

लखीमपुर खीरी में गरजे अखिलेश, कहाः इस बार बीजेपी के बूथों पर नगर आएंगे भूत

लखीमपुर खीरीः जिले की जीआईसी ग्राउंड में एसपी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि गर्मी निकालने वालों की जनता इस बार भाप निकाल देगी. उन्होंने कहा कि हमने पहले और दूसरे चरण में शतक लगा लिया है. भारतीय जनता पार्टी के बूथों पर इस बार भूत नाचते नजर आएंगे. अखिलेश ने कहा कि अपने को सबसे बड़ी पार्टी करने वाली बीजेपी के बूथों पर इस बार मक्खी मारने वाले भी नहीं मिलेंगे.

तराई की लखीमपुर की धरती पर अखिलेश यादव किसानों नौजवानों से सीधे कनेक्ट हो रहे थे. अखिलेश ने ग्राउंड में मौजूद लोगों से पूछा कि सुना है कि बिजनौर के बाद लखीमपुर में भी हवाई जहाज नहीं उतर पाया, क्या ये सच है. जिसका जवाब मौजूद लोगों ने हां में दिया. जिस पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब वाकई में भारतीय जनता पार्टी के लिए मौसम बहुत खराब है.

उन्होंने मौजूद जनता से कहा कि बीजेपी वाले बहुत झूठ बोलते हैं. इनके नेताओं के भाषण सुनिये वे एक दूसरे से झूठ बोलने में कंपटीशन में लगे हैं. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी वाले खाद की बोरी में बी चोरी कर ले गये. खाद महंगी हो गई. डीएपी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है. हवाई चप्पल में हवाई जहाज का सपना दिखाने वालों ने डीजल-पेट्रोल इतना महंगा कर दिया कि गरीब और नौजवान की गाड़ी भी नहीं चल पा रही.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button