उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

CM योगी के अहमदाबाद ब्लास्ट वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- हमारे बाबा मुख्यमंत्री कमाल के हैं

उत्तर प्रदेश चुनाव के बीच अहमदाबाद में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषियों को सजा सुनाने के साथ ही यूपी की सियासत का पारा भी चढ़ गया है. मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार किया है.

दरअसल अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत ने 38 को फांसी की सजा, तो 11 दोषियों को UAPA के तहत उम्रकैद की सजा दी है. इसके बाद सीएम योगी ने लखनऊ में कहा था कि गुजरात में 2008 में सीरियल बम धमाके हुए थे. इस दौरान दर्जनों लोग मारे गए थे. उस धमाके में शामिल कुछ आतंकियों का संबंध आजमगढ़ से था, वहां के न्यायालय ने कुछ आतंकियों को आजीवन कारावास और कुछ को फांसी की सजा दी है. सीएम योगी ने कहा कि अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में आजमगढ़ के संजरपुर का भी एक आतंकवादी था, उस आतंकवादी को माननीय न्यायालय ने मृत्यु दण्ड की सजा दी है.

वह पहले भी कुछ नहीं जानते थे अब भी कुछ नहीं जानते: अखिलेश

योगी ने कहा कि उस आतंकवादी के पिता का संबंध, उसके परिवार का संबंध समाजवादी पार्टी से है. यह समाजवादी पार्टी दंगावादी पार्टी है. नाम समाजवादी और काम दंगावादी और सोच केवल अपने परिवार तक ही सीमित है. सीएम योगी के इस बयान पर अखिलेश ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि “हमारे बाबा मुख्यमंत्री कमाल के हैं, हमारे मुख्यमंत्री अद्भुत हैं”. अखिलेश ने कहा कि वह पहले भी कुछ नहीं जानते थे अब भी कुछ नहीं जानते हैं. प्रदेश में चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि चुनाव उत्तर प्रदेश के किसानों के हक के लिए है. “यह महंगाई, बिजली दरों में कमी के बारे में है, राज्य कैसे प्रगति करेगा- इन मुद्दों पर चुनाव हो रहा है.

वहीं सीएम योगी ने इस पर शनिवार को भी बयान दिया. योगी ने सीतापुर में कहा कि गुजरात में हुए सीरियल ब्लास्ट में जिन आतंकवादियों का संबंध आजमगढ़ से है, उन लोगों का संबंध समाजवादी पार्टी से देखने को मिल रहा है. वो अपने चाचा को कुर्सी नहीं देते हैं लेकिन आतंकवादियों को अपने सिर पर ढोने का काम करते हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button