उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

होली, जुमे की नमाज और शब-ए-बारात एक साथ, लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ने मुस्लिमों के लिए जारी की एडवाइजरी

जुमा, शब-ए-बारात और होली एक ही दिन मनाया जाएगा. इसे लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईदगाह में उलेमा की एक बैठक की, जिसमें इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ने कहा कि जुमा, शब-ए-बारात और होली का एक ही दिन होना इत्तेफाक की बात है. हालांकि, यह तीनों मौके मुसलमानों और हिन्दुओं के लिए एहतिराम और खुशी के होते हैं. ऐसे में मुसलमान जुमे की नमाज़ का विशेष इंतजाम करते हैं. इसी तरह वह अपने रिश्तेदारों की सेहत की दुआ के लिए शब-ए-बारात को कब्रस्तिान जाते हैं.

दरअसल, राजधानी लखनऊ में आफिस सेक्रेटरी अब्दुल लतीफ ने बताया कि होली का त्यौहार देश के दूसरे भाईयों के लिए बहुत खुशी व मसर्रत का होता है. चार साल पहले ऐसा हो चुका है कि जब जुमे के दिन होली का त्यौहार पड़ा था. लतीफ का कहना है कि ऐसे में हम सब एक मिले जुले सामाज में रहते हैं. हम गंगा जमुनी सभ्यता के पैरवी करने वाले हैं. हम सब भाई चारे, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक रवादारी पर अमल करते हैं. इस दौरान हमको चाहिए कि इस बार भी समझदारी से काम लेते हुए अपने कौल व अमल से यह साबित करें कि हम सब अमन पसंद और कानून का एहतिराम करते हैं.

जुमा, शब-ए-बारात के चलते मुसलमानों के लिए जारी की गाइडलाइन

1- 18 मार्च को जुमा, शब-ए-बारात और होली को देखते हुए अवाम से अपील है कि देश की गंगा जमुनी सभ्यता और रिवायत का ख्याल करते हुए एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें. 2- मुसलमान अपने अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करें. 3- जिन मस्जिद में जुमे की नमाज़ 12:30 से 1 बजे के बीच में होती हैं वहां 30 मिनट आगे बढ़ा दें। 4- शब-ए-बारात में मुसलमान अपने मरहूम रिश्तेदारों के ईसाले सवाब के लिए कब्रस्तिान जाते हैं वह शाम 5 बजे के बाद ही जायें. 5- जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में जुमे की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 18 मार्च को 2 बजे कर दिया गया है.

तीनों त्योहार के मौकों पर अमन व शांति के लिए की जाएगी उचित व्यवस्था

गौरतलब है कि जुमा, शब-ए-बारात और होली के त्योहार के मद्देनजर प्रदेश के डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की. इसके साथ ही उनको तसल्ली दिलाया कि तीनों मौकों पर अमन व शांति के उचित व्यवस्था की जायेगी. शर्मा का कहना है कि इस दौरान कोई भी अनहोनी नही होने दी जाएगी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button