खेल-खिलाड़ी

शूटिंग चयन ट्रायलः मप्र के ऐश्वर्य प्रताप सीनियर 10 मीटर रायफल में प्रथम स्थान पर रहे

  • जूनियर वर्ग में अकादमी के अविनाश यादव एवं मानसी कठैत, आशी चौकसे दूसरे स्थान पर रहे

भोपाल। राजधानी भोपाल के गोरागांव स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में 8 से 30 मार्च, 2022 तक नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम एवं द्वितीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग का सेलेक्शन ट्रायल चल रहा है। सेलेक्शन ट्रायल-2 के अंतर्गत गुरुवार को 10 मीटर रायफल सीनियर मेन तथा जूनियर मेन तथा 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन वूमेन सीनियर एवं जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबले खेले गए।

परिणामों के अनुसार 10 मीटर रायफल सीनियर मेन में मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पहले स्थान पर रहे, जबकि दूसरे स्थान पर एयरफोर्स के दीपक कुमार तथा तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के रूद्रांश पाटिल रहे। अकादमी के अविनाश यादव चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह 10 मीटर जूनियर मेन इवेन्ट में आंध्र प्रदेश के उमा महेश पहले, मप्र शूटिंग अकादमी के अविनाश यादव दूसरे तथा तेलंगाना के धनुष श्रीकांत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन वूमेन सीनियर इवेन्ट में पंजाब की स्विफ्ट कौर पहले, मप्र शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे दूसरे तथा तमिलनाडु की गायत्री एन. तीसरे स्थान पर रही। मप्र शूटिंग अकादमी की मानसी कठैत पांचवें तथा प्रसिद्ध महंत सातवें स्थान पर रही।

इसी तरह 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन वूमेन जूनियर इवेन्ट में पंजाब की स्विफ्ट कौर पहले, मप्र शूटिंग अकादमी की मानसी कठैत दूसरे तथा पश्चिम बंगाल की सुरभि तीसरे स्थान पर रही। मप्र शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे और नुपूर कुमावत क्रमशः चौथे तथा सातवें स्थान पर रहीं। इसी के साथ गुरुवार को रायफल इवेन्ट में सेलेक्सन ट्रायल समाप्त हो गए। प्रतियोगिता में 19 मार्च को ट्रायल-1 के अंतर्गत 25 मीटर स्टेण्डर्ड पिस्ट मेन एवं 50 मीटर पिस्टल जूनियर वूमेन तथा मेन्स के प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह 20 मार्च को ट्रायल-1 के अंतर्गत 10 मीटर पिस्टल वूमेन के प्रारंभिक तथा 25 मीटर स्टेण्डर्ड पिस्टल मेन के प्रारंभिक मुकाबले खेले जायेंगे। स्टेज-2 के अंतर्गत 50 मीटर जूनियर वूमेन एवं मेन्स के प्रारंभिक मुकाबले खेले जाएंगे। 21 मार्च को ट्रायल-1 के अंतर्गत 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन में वूमेन सीनियर, जूनियर और यूथ के फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button