खेल-खिलाड़ी

अब्दुल कादिर ने तैराकी में स्वर्ण पदक जीता, राष्ट्रीय टीम में बनाई जगह

रतलाम। 21वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा में रतलाम जिले के अब्दुल कादिर ने एक सौ व 50 मीटर बटरफ्लाई एवं एक सौ मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर रतलाम जिले का नाम गौरवांवित किया। इसके साथ ही अब्दुल कादिर ने मध्यप्रदेश टीम में भी अपना स्थान बना लिया।

गुरुवार को जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिव राजा राठौर ने बताया कि 21वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान ने पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। अब्दुल कादिर 24 मार्च से उदयपुर में प्रारंभ होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होंगेे।

अब्दुल कादिर की स्वर्णिम सफलता पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष चेतन कश्यप, जिला खेल संघ के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तैराकी संघ के हुसैन इंदौरी, रवि पवार, पुरवा पंवार, दिनेश राठौर, भूपेंद्र सिंह राठौर, देवराज यादव ने तैराक अब्दुल को बधाई दी एवं राष्ट्रीय पैरा तैराकी स्पर्धा में पदक जीतने की कामना की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button