उत्तर प्रदेशकुशीनगर

खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

कुशीनगर। खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को खड्डा क्षेत्र के तुर्कहां स्थित सीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी कुशलक्षेम पूछा। विधायक विवेकांनद पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचकर परिसर की साफ-सफाई के अलावा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को ईलाज में किसी भारी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, राजू यादव, आनन्द सिंह, चंचल यादव, शैलेश कुमार, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button