उत्तर प्रदेशकुशीनगर

घर में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म

कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज थानाक्षेत्र के एक गाँव में घर में घुसकर सो रही एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। उक्त गांव निवासिनी पीड़िता व उसके पिता के मुताबिक दो दिन पूर्व रात में वह अपने घर मे गहरी नींद में सो रही थी। इस दरम्यान गाँव का एक युवक घर मे घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर युवती के परिजन पहुंचे तब आरोपी छोड़ कर भाग गया। गुरूवार को पीड़िता के पिता ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज संतोष यादव का कहना है कि दोनो पक्षों को थाने बुलाया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर व लड़की के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button