ताज़ा ख़बरदेश

अगस्ता घोटाला में आरोपित रातुल पुरी ने कोर्ट से मांगी विदेश जाने की अनुमति

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर विदेश जाने की अनुमति मांगी है। रातुल पुरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पेशल जज अरविंद कुमार ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी।

सुनवाई के दौरान रातुल पुरी की ओर से वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि रातुल पुरी को 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पेरिस, आईसलैंड और युरोप की यात्रा पर जाना है। बता दें कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि अगस्ता वेस्टलैंड द्वारा दो तरह से करीब 17 मिलियन युरो दिए गए। ये रकम क्रिश्चियन मिशेल की कंपनी के जरिए रातुल पुरी को दिए गए।

ईडी के मुताबिक दूसरे अभियुक्त जसप्रीत आहुजा ने रातुल पुरी को धन मुहैया करवाने में मदद की थी। जसप्रीत आहुजा ने पैसों को लाने के लिए कुछ कंपनियां बनवाई और उसके जरिए पैसा रातुल पुरी तक पहुंचाया गया। रातुल पुरी पर आरोप है कि अगस्ता हेलिकॉप्टर केस में उनकी कंपनियों में दुबई से पैसा ट्रांसफर किया गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button