उत्तर प्रदेशगाजियाबादबड़ी खबर

यूपी STF से मुठभेड़ के बाद हापुड़ लूट-हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्तार

गाजियाबाद/नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में चार दिन पहले हापुड़ में एक कारोबारी की सनसनीखेज हत्या में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 23 वर्षीय रोहित नामक संदिग्ध को एसटीएफ की नोएडा इकाई ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के पिलखुआ इलाके में स्थानीय पुलिस की सहायता से पकड़ा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने कहा, ‘‘एसटीएफ को पिलखुआ इलाके में संदिग्ध की आवाजाही के बारे में जानकारी मिली थी। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, लेकिन अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारी ने कहा कि उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है, जबकि उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और संदिग्ध को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button