ताज़ा ख़बरदेश

शोपियां में आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़

शोपियां। शोपियां जिले के हरिपोरा इलाके में गुरूवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को शोपियां के हरिपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलने के आधार पर एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंचा और घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

तलाशी अभियान के दौरान छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। बता दें कि बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के त्राल में हुई एक मुठभेड़ में अंसार गजवातुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button