ताज़ा ख़बरमनोरंजन

अनुराधा पौडवाल ने लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर उठाए सवाल, बोलीं- ‘लोग हनुमान चालीसा बजाना भी शुरू कर देंगे’

दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने देश में अजान और लाउडस्पीकर को लेकर कुछ ऐसे सवाल उठाए हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। अनुराधा पौडवाल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत में जिस तरह लाउडस्पीकर पर अजान होती है, वैसा दुनिया के किसी कोने में नहीं होता है। अनुराधा पौडवाल ने सोनू निगम की याद दिला दी है। कुछ साल पहले मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भी इसी मुद्दे पर अपनी बात रखी थी, इसके बाद वह इतने विवादों में आ गए कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ गई थी।

क्या है अनुराधा पौडवाल का कहना?
अनुराधा पौडवाल कहना है, ‘मैं दुनियाभर में कई जगहों पर गई हूं, लेकिन मैंने कहीं भी ऐसा नहीं देखा, जैसा हमारे देश में होता है। मैं किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हूं लेकिन हमारे यहां जबरन बढ़ावा दिया जाता है। मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान की जाती है। बाकी लोगों को लगता है कि वह भी क्यों न स्पीकर लगाएं। मैं कई मिडिल ईस्टर्न देशों में भी यात्रा कर चुकी हूं, लेकिन वहां लाउडस्पीकर पर अजान करना बैन है।’

अनुराधा पौडवाल ने उठाया सवाल
अनुराधा पौडवाल का कहना है कि अगर मुस्लिम देशों में लाउडस्पीकर पर अजान नहीं की जा रही तो भारत में ही क्यों ऐसा हो रहा है? अगर ऐसा ही होता रहा तो लोग लाउडस्पीकर पर ही हनुमान चालीसा भी चलाने लगेंगे और इससे तो देश में विवाद बढ़ता ही जाएगा।

अनुराधा पौडवाल ने नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के बारे में सिखाने की बात कही है। सिंगर ने कहा, ‘हमें चार वेदों, 18 पुराणों और चार मठों के बारे में पता होना चाहिए जो हमारे पास हैं। ये मूल बातें हैं जिन्हें हमें जानना चाहिए।’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button