उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

माइक्रो डोनेशन अभियान 30 अप्रैल तक चलायेगी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को 42वें स्थापना दिवस पर शुरू किया गया माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान 30 अप्रैल तक चलायेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नमो एप के माध्यम से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। स्थापना दिवस के अवसर प्रदेशभर में बुधवार को 1918 स्थानों पर माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आमजन नमो ऐप के माध्यम से रूपया 5, रूपया 50, रूपया 100, रूपया 500 और रूपया 1000 तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। हर जिले में जिला स्तर पर अभियान के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। जो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को माइक्रो डोनेशन के माध्यम से जुड़ने की अपील करेगी। उन्होंने बताया बुधवार को सभी सांगठनिक मंडलों पर स्थापना दिवस से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। जहां हजारों नए लोगों ने भाजपा को अपना सूक्ष्म योगदान देकर पार्टी से अपना जुड़ाव स्थापित किया। पार्टी 30 अप्रैल तक नियमित इस अभियान को चलाएगी सभी जिलो में इस सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी की जा चुकी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button