ताज़ा ख़बरदेश

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने अमरिंदर सिंह बराड़

चंडीगण। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। कांग्रेस ने पार्टी नेता अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में यह जानकारी दी गई। पंजाब चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली था।

इसके अलावा कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर भारत भूषण आशू को नियुक्त किया है। साथ ही प्रताप सिंह बाजवा को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया है, जबकि डॉ. राज कुमार को डिप्टी सीएलपी नेता बनाया गया है।

पार्टी विचारधारा को आगे बढ़ाने का वादा करता हूं : बराड़

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर अमरिंदर सिंह बराड़ ने ट्वीट कर कहा, ”मुझे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी का आभारी हूं। मैं पार्टी को मजबूत करने और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता के साथ काम करने का वादा करता हूं।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button