ताज़ा ख़बरदेश

शोपियां में चार आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल पर जा रहे दो जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत

शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना के दो जवानों की जान चली गई क्योंकि उनका वाहन मुठभेड़ स्थल के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है। मारे गए चारों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से सम्बंधित थे।

शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के बडीगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनुसना कर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक चार आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

इस बीच सेना के 44 आरआर चौगाम कैंप से जवानों को लेकर जैनपोरा इलाके में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने से पहले रास्ते में वाहन पलटने से चार जवान घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल शोपियां भेजा गया जहां पर दो जवानों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल जवानों का उपचार अस्पताल में जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button