मनोरंजन

हुमा कुरैशी की नई फिल्म का ऐलान

गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, तृष्णा, एक थी डायन, बदलापुर, बेल बॉटम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का दमखम दिखा चुकीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी की नई फिल्म का मंगलवार को ऐलान हो गया। इस फिल्म का नाम तरला होगा और यह फिल्म मशहूर महिला शेफ और फ़ूड राइटर दिवंगत तरला दलाल की जिंदगी से प्रेरित है।

अपनी नई फिल्म की जानकारी खुद हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी है। फिल्म के इस पोस्टर में हुमा साड़ी पहनी हुईं हैं। वहीं कमर में बेलन लगाया हुआ है। हुमा कुरैशी के पोस्टर के बैकग्राउंड में ढेर सारी भारतीय मसाले नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए हुमा ने लिखा-”तरला के तड़के से आते हैं मन में एक ही सवाल, कब मिलेगा मौका तो एक्सपीरियंस उनके स्वाद का कमाल, मिलिए तरला दलाल से और जानिए उनकी मसालेदार कहानियां।’

तरला की कहानी एक प्रतिष्ठित शेफ की वर्किंग और निजी जिंदगी के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को दिखाती है। यह एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया। फिल्म तरला में हुमा कुरैशी टाइटल रोल में हैं और वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्मित, एपिक फूड फिलर का निर्देशन पीयूष गुप्ता करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button