मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर जारी

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का शानदार ट्रेलर मंगलवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में रणवीर एक गुजराती शख्स की भूमिका में हैं। फिल्म में शालिनी पांडे, रणवीर सिंह की वाइफ के रोल में हैं। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता और रत्ना पाठक रणवीर की माँ के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी गुजरात के एक गाँव और एक गुजराती परिवार की है।

फिल्म का ट्रेलर देख कर साफ़ पता चलता है कि फिल्म में भ्रूण हत्या जैसे सामजिक मुद्दे को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के पिता यानी बोमन ईरानी एक गाँव के सरपंच हैं और उन्हें एक पोता चाहिए और रणवीर दूसरी बार भी बेटी के पिता बनने वाले होते हैं। डिलीवरी से पहले रणवीर की पत्नी के गर्भ के लड़का है या लड़की इसका पता करने के लिए अल्ट्रासाउंड होता है जिसमें डॉक्टर इशारे से लड़का होने पर डॉक्टर जय श्री कृष्णा मतलब बेटा होगा और जय माता दी कहने पर लड़की होगी बताती है।

वहीं ट्रेलर में दिखाया गया है कि जैसे ही रणवीर को पता चला है कि दूसरी भी बेटी होने वाली है तो उसकी जान बचाने के लिए रणवीर अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के साथ भाग जाते हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठक्कर हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button