ताज़ा ख़बरविदेश

रूस की गोली से स्मार्ट फोन ने बचाई यूक्रेन के सैनिक की जान

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग दो महीने से युद्ध जारी है. इस बीच युद्ध के दौरान कई सारे हैरतअंगेज वीडियो सामने आए हैं. यूक्रेन के सैनिकों ने महज पानी से ही बम को डिफ्यूज कर दिया हो या रूसके सैनिकों के सामने यूक्रेन की बच्ची ने बड़ी हिम्मत दिखाई हो. इन वीडियोज के बाद यूक्रेन के दो सैनिकों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यूक्रेन का एक सैनिक  अपनी जेब से मोबाइल फोन निकालकर दिखाता है. उसके मोबाइल पर गोली लगी होती है. वायरल वीडियो में इस मोबाइल फोन की वजह से जान बचने का दावा किया जा रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सबसे पहले शेयर किया गया 30 सेकंड का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस वीडियो में दिखता है कि कैसे यूक्रेन का एक सैनिक जेब में हाथ डालता है. फिर अपनी जेब से मोबाइल फोन निकालता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसके मोबाइल के पिछले हिस्से में गोली लगी हुई है. यह गोली 7.2 एमएम की है. वीडियो में गोली की आवाजें भी सुनी जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई हैरत

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनिक का दावा है कि मोबाइल फोन की वजह से उसकी जान बच गई है. अगर गोली फोन के बजाय सीधे उसे लगती तो उसकी जान चली जाती. वीडियो में लोगों ने देखा कि यह नोकिया कंपनी का मोबाइल फोन है तो हैरत जताई. एक यूजर ने पूछा कि क्या नोकिया के फोन आज भी चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर ने जान बचने के लिए मोबाइल फोन को सैनिक की किस्मत करार दिया.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button