उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल्द साकार होगा 1 लाख से अधिक लोगों के अपने घर का सपना

  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा पूरा
  • मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बचे हुए 8,200 घरों का निर्माण भी जल्द ही होगा पूरा
  • प्रदेश सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में किया गया शामिल

लखनऊ: योगी सरकार जल्द ही एक लाख से अधिक लोगों के आवास का सपना पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1 लाख घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत 1 लाख 8 हजार घरों के सापेक्ष निर्माणाधीन 8,200 घरों को जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसे 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि सभी के पास अपना घर हो। इसी विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगे हुए हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 26.16 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। 25.16 लाख आवास बन चुके हैं। शेष एक लाख आवास को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.08 आवास स्वीकृत हैं। इसके तहत मुसहर, वनटांगिया, कुष्ट रोगी, सहारिया श्रेणी को संतृत्प किया जा चुका है। कलस्टर निर्माण को प्राथमिकता में रखा जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तरह 13 लाख पात्र परिवारों को और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.5 पात्र परिवारों को आवास का आवंटन करा दिया जाए। सरकार इस योजना के तहत महिला सशक्तीकरण भी कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 78 फीसदी आवास महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं।

इसके लिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2018-19 में प्रदेश को 6 श्रेणियों में पुरस्कार मिला। वहीं 2019-20 में उत्कृष्ट कार्य के लिए देश में सर्वाधिक 9 श्रेणियों में प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भारत सरकार के परफारमेंस इंडेक्स में देश में प्रथम है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button