उत्तर प्रदेशलखनऊ

गुजरात में भी योगी के सुशासन की गूंज, भूपेंद्र पटेल ने की तारीफ

  • राज्य का परिदृश्य बदलने में सीएम योगी ने हासिल की अतुलनीय सफलता : भूपेंद्र पटेल
  • ‘द मोंक हू ट्रांसफॉर्मेड उत्तर प्रदेश’ के लेखक को पत्र लिखकर तारीफ की

लखनऊ: सुशासन और उत्तर प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा हर तरफ हो रही है। इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी उनकी जमकर तारीफ की। पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के परिदृश्य को बदलने में अतुलनीय सफलता हासिल की है। योगी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए, गुजरात के मुख्यमंत्री ने पत्रकार तथा लेखक शांतनु गुप्ता को लिखे अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा राज्य में निवेश के क्षेत्र में तथा आर्थिक रूप से राज्य के आगे ले जाने दिशा में उनके प्रयासों को लेखन ने जीवनी में बखूबी दर्शाया है।

योगी आदित्यनाथ के की दूरदर्शिता के कारण वैश्विक पटल पर उतर प्रदेश की एक नयी तस्वीर उभर कर आ रही है। दरअसल गुजरात के मुख्यमंत्री उस बहुचर्चित पुस्तक का उल्लेख कर रहे जिसमें लेखक द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का वर्णन किया गया है। भूपेंद्र पटेल ने पत्र में लिखा कि ‘द मॉन्क हू ट्रांसफॉर्म्ड उत्तर प्रदेश ‘ में कैसे योगी आदित्यनाथ ने ‘यूपी वाला भैया’ के अपमान को एक बैज में बदल दिया की आपकी जानकारीपूर्ण रचना को प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। पुस्तक में श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद स्थिति को समझने का एक स्पष्ट प्रयास किया गया है।

भूपेंद्र पटेल ने अपने पत्र में आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ की उल्लेखनीय सफलता, जिसमें राज्य को उनके द्वारा किस तरह जीएसडीपी में दूसरे स्थान पर, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’ में नंबर दो के स्थान और केंद्र सरकार की 45+ योजनाओं में नंबर 1 पर पहुंचाने में सफलता हासिल की। उन्होंने लिखा कि “कभी ‘बीमारू’ का पर्याय माने जाने वाले राज्य की उपलब्धियों को मैं सराहना करता हूं।” इसके साथ ही गुजरात में पात्र लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ के जीवनी लेखक शांतनु गुप्ता ने अपनी पुस्तक में सीएम के नेतृत्व में यूपी में हुए परिवर्तन के बारे में लिखा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button