उत्तर प्रदेशमनोरंजनसोनभद्र

मानसी और गौरव ने दिए गाने में रोमाटिंक सीन

  • सोनभद्र की खूबसूरत लोकेशन पर हुई ‘काशीराज‘ के गाने की शूटिंग

लखनऊ। भोजपुरी फीचर फिल्म ‘काशीराज‘ का एक रोमाटिंक गाना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रमणीय स्थानों पर शूट हुआ।फिल्म के गाने की शूटिंग रेणुकूट के पास हाथी नाला में खूबसूरत लोकेशन पर हुई। लीड रोल कर रही मानसी श्रीवास्तव और गौरव सिंह ने गाने में रोमांस करते हुए कई सीन दिए।

फिल्म का निर्देशक प्रेम सिन्हा और इसकी प्रोड्यूसर विजयलक्ष्मी सिंह है। फिल्म में नंदलाल चौधरी ने हीरो-हिरोइन के गाने के साथ खूबसूरत लोकेशन को अपने कैमरे में कैद किया। इसके लेखक धर्मेंद्र कुमार मौर्य ‘बबलू‘ हैं। संगीत दीपक त्रिपाठी ने दिया है। गीतकार राणा सिंह एवं सच्चितानंद कवच है। फिल्म के नृत्य निर्देशक ज्ञान सिंह हैं।

फिल्म के अन्य कलाकारों में गौरव सिंह, माही श्रीवास्तव के साथ अर्चना मौर्य, समर्थ चतुर्वेदी, सरोज सिंह, राहुल राजपूत, शिवा, सागर, जफर खान, बबिता सिंह, रागिनी राय, रिंकू आयुषी जिया अरविंद आइटम गर्ल गिलोरी मोहन्ता है। बातचीत के दौरान फिल्म निर्देशक प्रेम सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म बड़े ही लगन से बना रहे हैं। फिल्म की यूनिट और कलाकार भी मेहनत से काम कर रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button