अयोध्याउत्तर प्रदेश

अविवि में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन

  • देश की सांस्कृतिक विरासत से अन्य को करें जागरूक : कविता द्विवेदी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में मंगलवार को स्पिक मैके की ओर से प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी की मनोहारी प्रस्तुति ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगना ने छात्र-छात्राओं को अपने भाव-भंगिमाओं से नृत्य के विभिन्न पक्षों से परिचित कराया। इसके अलावा उन्होंने ओडिसी नृत्य की बारीकियों से रूबरू कराते हुए उसके महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें अपनी कला व संस्कृति को जानने की जरूरत है। इस विरासत को बचाने के लिए स्वयं के साथ अन्य को जागरूक करें।

कार्यक्रम की शुरुआत में नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में कलाकारों का स्वागत करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने बताया कि देश की विरासत को कुशल कलाकारों के माध्यम से रूबरू कराना है। जिससे छात्रों को अपनी संस्कृति की पहचान हो सके। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ एवं वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार ने प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं कलाकारों का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आरके सिंह, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, डॉ शिवी श्रीवास्तव, डॉ नीलम यादव, डॉ सुरेन्द्र मिश्र, डॉ मणिकांत त्रिपाठी, डॉ पंकज सिंह, डॉ प्रदीप, आशाीष मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button