कारोबारताज़ा ख़बर

रिलायंस-फ्यूचर समूह की डील रद्द, 24,713 करोड़ रुपए का था सौदा

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने फ्यूचर समूह के साथ 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को रद्द कर दिया है। आरआईएल ने शनिवार को कहा कि फ्यूचर समूह के साथ उसके सौदे को सुरक्षित कर्जदाताओं की बैठक में मंजूरी नहीं मिलने के बाद क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है।

आरआईएल ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के सुरक्षित कर्जदाताओं ने प्रस्तावित योजना के खिलाफ मतदान किया है। ऐसी स्थिति में इस योजना को आगे क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है। दरअसल, इस विलय समझौते की घोषणा के बाद से ही दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इसका विरोध कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) और फ्यूचर समूह ने अगस्त 2020 में 24,713 करोड़ रुपये में इस विलय समझौते की घोषणा की थी। इस समझौते के तहत खुदरा, थोक, लॉजिस्टिक एवं भंडारण खंडों में सक्रिय फ्यूचर समूह की 19 कंपनियों का रिलायंस रिटेल अधिग्रहण करने वाली थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button