उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी सरकार कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को देगी फ्री राशन, सभी डीएम को निर्देश

कोरोना संक्रमण काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को अब सरकार की ओर से मुफ्त खाद्यान्न मुहैया कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिला पूर्ति अधिकारी के लिए ऐसे बच्चों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। बरेली जिले में चार परिवारों के सात बच्चे अनाथ हुए हैं। 2020-21 में कोरोना संक्रमण के दौरान सबसे अधिक जनहानि हुई। कई ऐसे परिवार भी हैं जहां पति- पत्नी दोनों की ही मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे बच्चों की परवरिश के लिए सरकार द्वारा जिम्मेदारी लेने के निर्देश हैं। हाल में ही प्रदेश सरकार ने ऐसे अनाथ बच्चों के लिए फ्री राशन मुहैया कराने का ऐलान किया है। सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं।

वह अपने अपने जिले में ऐसे अनाथ बच्चों को खोजें। जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना काल मे खो दिया। ऐसे बच्चों के प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाए जाएं। उन बच्चों को हर महीने कोटेदार के माध्यम से फ्री राशन पहुंचाया जाए। शासन से निर्देश मिलते ही बरेली जिला अधिकारी ने सप्लाई विभाग से इस संबंध में वार्ता करने दे दिए। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो बरेली में नहीं रह रहे हैं। इन बच्चों के नाम पर भी बरेली से ही राशन कार्ड बनेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button