ताज़ा ख़बरदेश

बीएसएफ ने सरहद पर पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, ड्रोन को मार गिराया

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित लोपोके गांव से शुक्रवार को बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने अमृतसर सेक्टर के पास के क्षेत्र में सीमा पार से आये एक ड्रोन को आज तड़के मार गिराया है।

पाकिस्तानी सीमा पर नियमित गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा पार करने की कोशिश करते हुए देखा तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से आरोपी घुसपैठिए से पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती जांच में घुसपैठिए की पहचान लाहौर निवासी मोहम्मद शौकत के रूप में हुई है।

बीएसएफ की टीम ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घुसपैठिए से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसा था। क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी भारतीय सीमा में घुसा है या वह अकेला ही है।

बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया

बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को तड़के लगभग 1:15 बजे सीमा पर तैनात एक संदिग्ध ड्रोन को पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में अमृतसर सेक्टर के पास धनो कलां गांव में प्रवेश करने की आवाज सुनी। जवानों ने फायरिंग करके उसे रोकने की कोशिश की और मार गिराया।

पूरे इलाके को घेरकर पुलिस और संबंधित सहयोगी एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया। इसके अलावा गहराई वाले क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। सुबह लगभग 6:15 बजे जवानों ने धनो कलां के पास काले रंग का क्वाडकॉप्टर बरामद किया। बीएसएफ के मुताबिक मेड इन चाइना क्वाडकॉप्टर का मॉडल-डीजेआई मैट्रिस-300 है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button