उत्तराखंडबड़ी खबर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति का किया अनावरण

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर हैं. ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया है. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर के लिए रवाना हो गए. वहीं, सीएम योगी ने यमकेश्वर पहुंचकर गोरक्षनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के मौके पर यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में गुरू गोरक्षनाथ राजकीय कॉलेज में गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का सीएम योगी ने अनावरण किया है. महंत अवैद्यनाथ ने हिंदू धर्म की रक्षा और समाज के वंचित तबके को मुख्य धारा में लाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किये. साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा रहे. सीएम ने कहा कि जब वह कई साल पहले अयोध्या गए तो रामलला एक टेंट में विराजमान थे, वह बहुत दुखी और व्यथित थे.

उन्होंने कहा कि आज बह्मलीन महंत अवैधनाथ ने अधूरे कार्य को उनके शिष्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं. अध्योया में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसे देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आएंगे. सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और यूपी में विकास कार्यों को गति मिली है. चाहे काशी विश्वनाथ की बात करें, चाहे पूर्वांचल एक्सप्रेस हाईवे. यूपी में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं.

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि वह उत्तराखंड आने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय की गहराई से स्वागत करते हैं. इस दौरान सीएम धामी ने गोरक्षनाथ राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने की भी घोषणा की है. वहीं, इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट आदि मौजूद रहे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button