ताज़ा ख़बरदेश

संघ मुख्यालय की रेकी मामले में नागपुर एटीएस ने आतंकी को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय की रेकी के मामले में नागपुर एटीएस ने गिरफ्तार जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी रईस अहमद असदुल्ला शेख को जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। दरअसल, आतंकी रईस अहमद असदुल्ला शेख ने 14 जुलाई 2021 में नागपुर के रेशमबाग इलाके में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी।

रईस ने यह रेकी जैश-ए-मुहम्मद के पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रईस अहमद असदुल्ला शेख को अन्य एक मामले में हैंड ग्रिनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान रईस ने संघ मुख्यालय के रेकी की बात कबूली थी। पुलिस के अनुसार हवाई जहाज से नागपुर पहुंचे रईस ने नागपुर में कई जगहों की फोटोग्राफी और वीडीओ बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकांओं को भेजे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नागपुर पुलिस को इस जानकारी से आगाह कराया था। इसके बाद नागपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाएं और कड़ी कर दीं। नागपुर एटीएस ने इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपित रईस को जम्मू-कश्मीर पुलिस से प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है।

पूरी नहीं हो पाई थी रेकी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा के निवासी रईस को अप्रैल 2021 में जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर उमर ने संघ मुख्यालय की रेकी के आदेश दिए थे। इस के बाद 13 जुलाई 2021 को रईस हवाई जाहज से मुंबई होते हुए नागपुर पहुंचा था। रईस के अनुसार वह 14 जुलाई के नागपुर के महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय की रेकी में सफल नही हो पाया था।

नतीजतन रेशमबाग इलाके में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर की उसने रेकी की। इस दौरान रईस के भेजे गए फोटो और वीडिओ साफ न होने पर उसे दोबारा रेकी करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के अनुसार रईस ने पूछताछ में बताया कि पुलिस की मौजूदगी और मोबाइल का डेटा खत्म होने की वजह से वह अपनी रेकी पूरी नही कर पाया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button