उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबलरामपुर

बलरामपुर : छह बारातियों की मौत, दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, नहीं पहुंची बारात

बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बोलेरो में सवार छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार करती रही पर कोई नहीं पहुंचा।  दुर्घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित शुक्रवार रात लगभग साढ़े बजे हुई है। घायलों का इलाज शाम का इस्पात केंद्र तुलसीपुर में चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के गांव के बाराती बोलेरो में बैठ कर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर गांव जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो में भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार लक्ष्मण, शादाब, अमृता, बसंते व वापी की मौके पर मौत हो गई।

आसपास के ग्रामीणों ने गाड़ी तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घायल दुर्गा प्रसाद, शिवप्रसाद, उमेश व अंकित को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने दुर्घटना में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर नहीं है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button