उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए शिवपाल और आजम

  • आजम बोले- मैं किसी से नाराज नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। इसके एक दिन पहले सरकार को घेरने के लिए मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई, लेकिन इस बैठक में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, सपा विधायक आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम शामिल नहीं हुए। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से आजम बैठक में शामिल नहीं हुए।

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद 27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान का लोगों से मिलना-जुलना शुरू हो गया। रविवार को आजम ने जेल में बंद अपने करीबी गुड्डू मसूद और यूसुफ मलिक से मुलाकात की। गुड्डू मसूद की बात की जाये तो वह शत्रु संपत्ति को लेकर दर्ज मामले में आरोपित हैं। वह बीती 26 अगस्त 2020 से जेल में बंद हैं।

मुलाकात के बाद जेल के बाहर आने पर आजम ने पत्रकारों के एक-एक सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। नाराज होने के लिए कोई न कोई आधार होना चाहिए। हम तो खुद ही निराधार हैं। मैं सबका शुक्रगुजार हूं।

आजम ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है, ऐसे में अगर तबीयत ठीक रही तो मैं सदन में रहूंगा, क्योंकि विधानसभा की शपथ तो लेनी है। सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने भी कहा कि आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सोमवार को सत्र में भाग लेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button