देशबड़ी खबर

क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट, एनसीबी बोली- पर्याप्त सबूत नहीं हैं

क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी राहत दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे को एनसीबी की एसआईटी ने शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में आर्यन खान समेत 20 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। इनमें से दो के अलावा सभी बेल पर बाहर हैं।  आर्यन खान के अलावा 5 अन्य आरोपियों को भी एनसीबी पर्याप्त सबूत न होने की वजह से क्लीन चिट दे दी है, जबकि 14 लोगों के खिलाफ आज आरोप पत्र दाखिल किया गया।

एनसीबी ने क्या कहा

एनसीबी के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसआईटी द्वारा की गई जांच के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत शिकायत (चार्जशीट) दर्ज की गई थी। 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं हुई है क्योंकि उनके खिलाफ सबूत नहीं मिला है।

आर्यन ने नहीं लिया था ड्रग

एजेंसी ने कहा कि जब दो अक्टूबर को रेड की तब आर्यन खान, इश्मीत, अरबाज, विक्रांत और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल पर और नुपुर, मोहक और मुनमुम धमीचा को क्रूज में पकड़ा गया तब आर्यन खान मोहक को छोड़कर सभी ड्रग्स ड्रग्स लिए पाए गए थे।

6 नवंबर को मामले को एसआईटी ने संभाला और उन्होंने ये पता लगाया कि आर्यन खान ने कभी ड्रग्स नहीं लिए इसलिए उसका फोन लेने और उनकी चैट की जांच करने की कोई जरूरत नहीं थी। यह भी पाया गया कि चैट से यह नहीं पता चलता है कि खान किसी इंटरनेशन सिंडिकेट का हिस्सा थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button