ताज़ा ख़बरदेश

कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सीबीआई पर लगाया विशेषाधिकार उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर संसद के विशेषाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

चिदंबरम ने बिरला से इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा क़ि वे संसद की सूचना और प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के सदस्य हैं। सीबीआई ने गत दिनों तथाकथित छापेमारी के दौरान समिति से संबंधित उनके अत्यधिक गोपनीय और संवेदनशील व्यक्तिगत कागजात जब्त कर लिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि जांच एजेंसी ने उनके ड्राफ्ट नोटस और उन सवालों को भी जब्त कर लिया है, जो संसद में वे पूछना चाहते थे। कांग्रेस नेता ने कहा है कि सीबीआई ने समिति के समक्ष गवाहों द्वारा दिए गए बयानों से संबंधित उनके हस्तलिखित दस्तावेज भी जांच एजेंसी ने जब्त कर लिये हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने हाल ही में कथित वीजा घोटाले में कार्ति चिदंबरम के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से वीजा दिलाया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button