ताज़ा ख़बरदेश

मप्रः राष्ट्रपति ने किया आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने शनिवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में आयोजित ‘एक देश-एक स्वास्थ्य सेवा” पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे और आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पंडित मौजूद रहे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को देर शाम भोपाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति कोविंद कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर मुख्यमंत्री चौहान ने शाल-श्रीफल भेंट कर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। वहीं आरोग्य भारती संस्था के अध्यक्ष राकेश पंडित ने उन्हें सम्मानस्वरूप आंवले का पौधा भेंट किया। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद आज दिनभर भोपाल में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम
राष्ट्रपति कोविंद ‘एक देश-एक स्वास्थ्य सेवा” पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे और राजभवन पहुंचकर दोपहर का भोजन एवं विश्राम करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नवीन स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे कार्यक्रम स्थल से राजभवन के लिए रवाना होंगे। अगले दिन 29 मई सुबह 8 बजे राजभवन से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर सुबह 8:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से उज्जैन के लिए रवाना हो जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button