उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिन्दुस्थान पर वार करेंगे और घड़ियाली आंसू भी बहाएंगे, यह नहीं चलेगा: मोहसिन रजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने देवबंद में चल रही जमीयत उलेमा ए हिन्द की बैठक पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मोहसिन रजा ने कहा कि पाकिस्तान के हथियार से हिन्दुस्थान पर वार करेंगे और घड़ियाली आंसू भी बहाएंगे, अब यह नहीं चलेगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का रोना जो उन्होंने यूएन में रोया था, उसको आगे बढ़ाने का काम उनके इशारे पर हिन्दुस्तान में जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी कर रहे हैं। जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा है कि हम अपने ईमान से समझौता नहीं करेंगे।

मदनी ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। देवबंद में जमीयत उलेमा ए हिन्द का जलसा चल रहा है। इस जलसे में देशभर के मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हैं। इस बैठक में यह साफ निकल कर आ गया है। इसके प्रमाण मौजूद हैं। पाकिस्तान के हथियार से हिन्दुस्थान पर वार करेंगे और घड़ियाली आंसू भी बहाएंगे। आपके इन आंसुओं से कोई नरम होने वाला नहीं और न कोई मरहम लगाने वाला।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button