देशबड़ी खबर

‘गृह मंत्रालय ने IAS दंपत्ति पर की कार्रवाई’, अनुराग ठाकुर बोले- खिलाड़ियों के लिए हैं स्टेडियम

मुंबई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में खाशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेलसिंकी ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक जिताने का सौभाग्य के.डी. जाधव को प्राप्त हुआ था। सौभाग्य की बात है कि 400 एकड़ से बड़े इस विश्वविद्यालय में 27 एकड़ भूमि सिर्फ खेल परिसर के लिए रखी गई, परिसर का नाम के.डी. जाधव के नाम पर रखा गया है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने आईएएस दंपत्ति का भी जिक्र किया, जो दिल्ली के एक स्टेडियम में कुत्ता लेकर घूम रहे थे। इस दंपत्ति का केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफर कर दिया। एक को अरुणाचल प्रदेश तो दूसरे को लद्दाख भेज दिया।

IAS दंपत्ति का हुआ ट्रांसफर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी एक आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी कुत्ता लेकर दिल्ली सरकार के स्टेडियम में घूम रहे थे और खिलाड़ियों को बाहर खड़ा कर दिया। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि खिलाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने उन पर कार्रवाई नहीं की, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम नहीं खोला। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने उस पर कार्रवाई की, विभाग ने कार्रवाई की और दोनों का ट्रांसफर दूर-दूर के स्थानों पर किया, जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके कि खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button