ताज़ा ख़बरमनोरंजन

बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज

कोलकाता। बॉलीवुड सिंगर कृष्ण कुमार उर्फ केके के निधन पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज हुआ। केके की म्यूजिकल टीम के साथियों ने न्यू मार्केट थाने में असामान्य मौत का मामला दर्ज कराया है। उसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

गायक केके कोलकाता के जिस पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे उसके मैनेजर और कुछ कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके शव का पोस्टमार्टम कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में होगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात कोलकाता के नजरुल मंच में कार्यक्रम प्रस्तुत कर होटल लौटने के बाद अचानक केके की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन इकबालपुर के नजदीक एक गैरसरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button