देश

नुपूर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया तलब

मुंबई। भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में मुंब्रा पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने नुपूर को 22 जून को पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने को कहा है। नुपूर के खिलाफ रजा अकादमी के कार्यकर्ता ने मुंब्रा थाने में पैगंबर मोहम्मद का अपमान किए जाने का मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, मुंब्रा पुलिस 22 जून को नुपूर शर्मा का बयान दर्ज करने वाली है। नुपूर शर्मा के खिलाफ मुंबई के पायधुनी, ठाणे शहर, मुंब्रा, पुणे में मामला दर्ज किया गया है। इसलिए नुपूर शर्मा के साथ मुंबई पुलिस ही नहीं बल्कि अन्य पुलिस थाना की टीम भी पूछताछ करने वाली है। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्य सभा सांसद संजय राऊत ने कहा कि नुपूर शर्मा की वजह से विश्व में भारत की बदनामी हुई है। भाजपा ने नुपूर शर्मा को पार्टी से भले ही निलंबित किया है लेकिन भाजपा को नुपूर शर्मा के कृत्य को लेकर पूरे विश्व से माफी मांगनी चाहिए।

नूपुर शर्मा एवं परिवार को पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button