ताज़ा ख़बरदेश

दो लश्कर और तीन हाइब्रिड समेत छह आतंकी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में तीन कैंपेन्स में दो सक्रिय आतंकवादियों और तीन ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ सहित छह संदिग्ध दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो सक्रिय आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं और उन्हें बारामूला जिले से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए इरशाद अहमद मीर और जाहिद बशीर घोषित आतंकवादी हैं और पट्टन क्षेत्र के नेहलपोरा के निवासी हैं। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, दो चीनी पिस्तौल, 18 जिंदा गोली और दो मैगजीन बरामद की गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो अन्य ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को बारामूला जिले के सोपोर इलाके के गुरसीर में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक चौकी पर गिरफ्तार किया गया था।

‘बाहरी मजदूरों पर हमले की ताक में थे आतंकी’

प्रवक्ता ने दावा किया कि शोपियां निवासी फैजान अहमद पॉल और पुलवामा निवासी मुजमिल राशिद मीर सुरक्षा बलों के साथ-साथ बाहरी मजदूरों सहित नागरिकों पर हमले करने के अवसर की तलाश में थे। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच पिस्टल की गोलियां बरामद की गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि मुदाबीर एजाज और उसके सहयोगी सैयद मुंतहा के रूप में पहचाने जाने वाले एक हाईब्रिड आतंकवादी को बड़गाम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button