ताज़ा ख़बरदेश

अब जामा मस्जिद पर प्रदर्शन को लेकर दर्ज हुई एफआईआर

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के पार्लियामेंट थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम के 30 कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर के बाद अब मध्य जिले के जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि यह एफआईआर आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज की गई है। इसमें फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

डीसीपी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद वहां मौजूद 100 से 150 लोग बाहर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इन प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। करीब 20 मिनट तक यहां पर प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क को खाली कराया। प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां प्रदर्शन बिना अनुमति के हुआ था। इस वजह से यह एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में जो भी लोग शामिल थे, उनके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में आरोपित को छह माह से एक साल तक की कैद या जुर्माने की सजा कोर्ट सुना सकती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button