देश

बंगाल में इंटरनेट सेवा निलंबित, कर्फ्यू फिर हिंसा

  • हावड़ा में पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में इंटरनेट सेवा बंद और कर्फ्यू लगने के बावजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को जमकर हिंसा की। हावड़ा के पांचला बाजार इलाके में सुबह के समय सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे मुसलमानों ने आगजनी, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट शुरू कर दी।

मौके पर तैनात पुलिस की टीम को घेरकर चारों ओर से पत्थर मारे गए। इसमें पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हल्के बल प्रयोग के बाद आंसू गैस के गोले दागे लेकिन फिर भी हिंसा रोकी नहीं जा सकी।

हिंसा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि चारों ओर से घिरे पुलिस कर्मियों पर मुस्लिम समुदाय के लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। पुलिस वाले इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में विगत गुरुवार से ही मुस्लिम सड़कों पर उतर गए थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी थी कि बंगाल में उग्र प्रदर्शन नहीं होना चाहिए लेकिन शुक्रवार को भी दिनभर हावड़ा और कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और पुलिस पर पथराव हुआ।

हावड़ा के कई इलाकों में पुलिसकर्मियों पर बमबारी भी की गई। इसके बाद देर शाम जिलाधिकारी ने कर्फ्यू की घोषणा की। रात होते-होते पूरे जिले में इंटरनेट सेवा 13 जून तक के लिए निलंबित कर दी गई। बावजूद इसके शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button